उत्तराखंड में पानी की किल्लत की खबरे अकसर आती रहती हैं. लेकिन राजधानी देहरादून में पानी के टैंकर से पानी भर महिलाओं की ये तस्वीरें किसी आम कॉलोनी की नहीं है. ये तस्वीरें राज्य के नीति-निर्माता माननीय विधायकों के आवास की है. ये वहीं आवासीय परिसर है जहां माननीयों का परिवार रहता है. राजधानी देहरादून में पेयजल की व्यवस्था को मुंह चिढ़ाती यह तस्वीरें प्रदेश की बदहाल व्यवस्था को दर्शाती हैं. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विधायक के परिवारों के सदस्य देर रात टैंकर से पानी भर रहे है. क्योंकि विधायक आवास की मोटर खराब हो गई है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2GooiAN
No comments:
Post a Comment