बोर्ड परीक्षाओं में हिस्सा लेने जा रहे छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाएं देने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए देहरादून में एक कार्यक्रम 'फेल्यर्स कान्क्लेव' का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के जरिए छात्रों और अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन किया गया . RLEK (Rural Litigation and Entitlement Kendra) संस्था ने इस कार्यक्रम के जरिए यह बताने की कोशिश की कि जीवन में मिली असफलताओं के बाद निराश होकर मौत को गले लगाने वाले या फिर परीक्षाओं में फेल होकर डिप्रेशन का शिकार होने वाले लोग कितना गलत सोचते हैं. इस कार्यक्रम में साहित्कार ,टीचर, पत्रकार , डॉक्टर समेत उन लोगों ने अपनी बातें रखीं जो शुरुआत में असफल होने के बाद आज अपने क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं. पद्मश्री लीलाधर जगूड़ी ने बताया कि वो हर क्लास में फेल होते थे, मगर उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी. इसी तरह पद्मश्री अवधेश कौशल, डॉक्टर वेद बालेन्दू, डॉक्टर कुलदीप दत्ता, प्रोफेसर योगेश चंद्र शर्मा ने अपने अनुभव बच्चों से साझा किए.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2GGiAev
No comments:
Post a Comment