VIDEO: सीएम हेल्पलाइन 1905 का मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया शुभारंभ - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Sunday, February 24, 2019

VIDEO: सीएम हेल्पलाइन 1905 का मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया शुभारंभ

लोक सेवा अधिकरण द्वारा संचालित सीएम हेल्पलाइन 1905 का मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुभारंभ किया. आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत ये हेल्पलाइन काम करेगा. 1905 कॉल सेंटर में सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक कोई भी जन शिकायत दर्ज करा सकता है. इसमें शिकायतों ​के साथ-साथ सरकार की योजनाओं की भी लोगों को जानकारी दी जाएगी और एक साथ 20 कॉल लिए जा सकते हैं. मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि पर सीएम हेल्पलाइन आधारित है. जब तक समस्या के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता का फीडबैक नहीं आएगा तब तक समस्या का निस्तारण नहीं माना जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम, मुख्य सचिव और अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी 1905 हेल्पलाइन की मॉनिटरिंग करेंगे. हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों को सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निस्तारण के लिए ऑनलाइन भेजा जाएगा. अधिकारी 7 दिन के अंदर इसका निस्तारण करेंगे और शिकायतकर्ता की फीडबैक के बाद ही उसका निस्तारण माना जाएगा.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2NoHHms

No comments:

Post a Comment

Pages