निर्माणाधीन ऑल वेदर रोड पर घटी दुर्घटना में 2 महिलाओं की मौत हो गई है. यह दुर्घटना चंपावत में टनकपुर से पिथौरागढ़ तक बन रही ऑल वेदर सड़क पर घटित हुई है. मिली जानकारी के अनुसार ऑल वेदर सड़क चौड़ीकरण के लिए काटी गई पहाड़ी के ऊपर एक पेड़ नीचे एक कार के ऊपर गिर गया, जिसमें 2 महिलाओं की मौत हो गई. दुर्घटना मानेश्वर से नजदीक तिलोन के पास घटी. इस हादसे में कार चालक को मामूली चोट लगी है. प्राथमिक उपचार के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है. सीएमएस डॉ. आरके जोशी ने कहा कि दोनों मृत महिलाओं का पोस्टमार्टम किया जा रहा है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2H3FOuf
No comments:
Post a Comment