मित्रता सेवा सुरक्षा का नारा देने वाली उत्तराखंड पुलिस सुधरने का नाम नहीं ले रही है. आम जनता के प्रति पुलिस का ऐसा उदासीन रवैया तब है जब महकमे के आलाधिकारी सभी चौकी इंचार्ज को शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दे चुके हैं. मगर साफ तौर पर आलाधिकारी के आदेशों की अवहेलना की जा रही है. पुलिस पर ऐसे आरोप इसलिए लग रहे हैं क्योंकि दबंगों द्वारा पिटने के बाद पीड़ित परिवार की शिकायत पुलिस ने दर्ज नहीं की. अब पीड़ित परिवार आलाधिकारी के समक्ष अपनी शिकायत लेकर पहुंचा है. शिकायत सुनने के बाद डीजी ने जांच के आदेश दिए हैं.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2tEIQNu
No comments:
Post a Comment