VIDEO: विभिन्न मांगों को लेकर दून में अधिवक्ताओं ने निकाली रैली - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Thursday, February 14, 2019

VIDEO: विभिन्न मांगों को लेकर दून में अधिवक्ताओं ने निकाली रैली

देश भर के 20 लाख अधिवक्ता मंगलवार को अपनी दस सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल पर हैं. अधिवक्ताओं के इस हड़ताल का असर देहरादून में भी देखने को मिला. कचहरी परिसर से कनक चौक तक वकीलों ने रैली निकाल अपना विरोध दर्ज किया. आपको बता दें कि अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों में केंद्र एवं राज्य के आयोग में काबिल अधिवक्ताओं की नियुक्ति, अधिवक्ताओं के आश्रित परिवारों के लिए 20 लाख का बीमा, देश विदेश में मुफ्त स्वास्थ्य सेवा सहित कुल दस सूत्री मांगों को लेकर रैली निकाली. हालांकि रैली को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर परेड मैदान पर ही रोक लिया. यहां अधिवक्ताओं ने एडीएम के माध्यम से ज्ञापन सौंपा. बार काउंसिल के सदस्यों का कहना है कि अगर जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो देश भर के अधिवक्ता सड़कों पर उतर उग्र आंदोलन करेंगे.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2X1p9gG

No comments:

Post a Comment

Pages