VIDEO: केदारनाथ में बर्फबारी के बाद 50 से ज्यादा बिजली के पोल डैमेज, बिजली आपूर्ति ठप - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Thursday, February 14, 2019

VIDEO: केदारनाथ में बर्फबारी के बाद 50 से ज्यादा बिजली के पोल डैमेज, बिजली आपूर्ति ठप

केदारनाथ में बीते 23-24 जनवरी से अबतक विद्युत व्यवस्था सुचारू करने में रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन कामयाब नहीं हो पाया है. बीते 23-24 जनवरी को भारी बर्फबारी के बाद केदारनाथ तक जाने वाली विद्युत लाइन के 50 से ज्यादा बिजली के पोल और दो ट्रांसफार्मर भी डैमेज हो चुके हैं. विद्युत व्यवस्था चरमराने के कारण केदारनाथ की संचार व्यवस्था के साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी बंद हैं. ऐसे में वर्तमान में जिला प्रशासन मात्र डीएसबीटी सिस्टम के माध्यम ही केदारनाथ में सम्पर्क कर पा रहा है. जिला प्रशासन ने केदारनाथ में फिलहाल पुनर्निर्माण कार्य पूरी तरह से बंद करने के निर्देश भी दिए हैं. वहीं डीएम रुद्रप्रयाग मंगेश घिल्डियाल का कहना है कि केदारनाथ में आने वाले एक सप्ताह के भीतर विद्युत व्यवस्था की बहाली कर दी जाएगी.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2RVzPti

No comments:

Post a Comment

Pages