पुलवामा हमले के बाद भारत सरकार हर तरीके से पाकिस्तान को घेरने की तैयारी में है. आर्थिक दृष्टि से पाकिस्तान भी कमज़ोर हो सके इसके लिए भारत हरसंभव प्रयास कर रहा है. सैनिकों के प्रदेश उत्तराखंड से चार जवान भी पुलवामा में शहीद हुए हैं इसलिए यहां भी पाकिस्तान को लेकर बहुत गुस्सा है. राज्य के विभिन्न वर्गों से पाकिस्तान के ख़िलाफ़ कार्रवाई की आवाज़ उठ रही है. उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने आज सभी व्यापार मंडलों से अपील की कि वे पाकिस्तान से आने वाले सामान का बहिष्कार करें. पाकिस्तान से आने वाले ड्राइ फ़्रूट्स और कपड़े न खरीदे जाएं, न खरीदे जाएं. मसूरी के विधायक गणेश जोशी ने भी इस बात का समर्थन किया.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2ItQpkz
No comments:
Post a Comment