VIDEO: प्राइवेट अस्पतालों की हड़ताल के चलते सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या दोगुनी - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Sunday, February 24, 2019

VIDEO: प्राइवेट अस्पतालों की हड़ताल के चलते सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या दोगुनी

प्राइवेट अस्पतालों की हड़ताल का असर अब सरकारी अस्पतालों में दिखना शुरू हो गया है. अकेले बेस अस्पताल कोटद्वार में ओपीडी और ऑपरेशन कराने वाले मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है. लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं. लेकिन बेस अस्पताल में व्यवस्थाएं पहले जैसी ही लचर हैं. आलम ये है कि आज भी अस्पताल की ओपीडी से डॉक्टर घंटों गायब रहे. सुबह से ही अस्पताल में मरीजों की लंबी लाइन लगी रही. लेकिन कई ओपीडी में डॉक्टर 11.30 बजे के बाद पहुंचे. वहीं डॉक्टरों के ओपीडी से गायब रहने के चलते मरीजों और तीमारदारों में नाराजगी देखने को मिली. हालांकि अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरएस चौहान का कहना है कि ओपीडी से गायब रहने वाले डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2E9knoD

No comments:

Post a Comment

Pages