VIDEO: दो महिलाओं के हौसले के आगे दुम दबाकर भागा तेंदुआ - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Wednesday, February 20, 2019

VIDEO: दो महिलाओं के हौसले के आगे दुम दबाकर भागा तेंदुआ

उत्तराखंड में पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार तहसील में लैंसडाउन वन प्रभाग से सटे दुगड्डा इलाके में एक बार फिर लेपर्ड के आतंक से लोग दहशत में हैं. बता दें कि इस बार तेंदुए ने एक 37 साल की महिला पर हमला किया है. हमले में महिला के सिर और गर्दन पर गंभी चोट आई है. महिला को इलाज के लिए बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक गांव के पास जंगल में महिला घास लेने गई थी, तभी अचानक तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया. बता दें कि महिला (पीड़ित) के साथ दो अन्य महिलाएं भी थी. इस दौरान साथी महिला की चिल्लाने की आवाज सुनकर मदद के लिए वे तुरंत मौके पर पहुंची, जिन्हें देख तेंदुआ मौके से भाग गया.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2TaT8Ul

No comments:

Post a Comment

Pages