उत्तराखंड के जनपद चमोली में मौसम की बदली का असर जारी है. बदलते मौसम के कारण ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार बर्फबारी का सिलसिला जारी है. बर्फबारी के कारण बद्रीपुरी पूरी तरह से बर्फ की चादर से ढक चुकी है. मंदिर के आस पास के इलाकों के साथ ही पूरी बद्रीपुरी में करीब 7 से 10 फीट तक बर्फ की मोटी परत जमी हुई है. इस कारण यहां रहने वाले सुरक्षाकर्मियों को भी ठंड का सामना करना पड़ रहा है. बद्रीपुरी में बर्फबारी के साथ किस तरह का नजारा देखने को मिल रहा है वो आप इन तस्वीरों के जरिए देख सकते हैं.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2IyMRxE
No comments:
Post a Comment