उत्तराखंड के हल्द्वानी जिले में आक्रोशित लोगों ने पाकिस्तान का पुतला जलाकर अपनी नाराजगी जाहिर की है. साथ ही आतंकियों पर कार्रवाई की मांग की है. पाकिस्तान परस्त आतंकवाद के खिलाफ हल्द्वानी के लोगों में जबरदस्त गुस्सा देखने को मिल रहा है. यहां कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में जमा होकर पाकिस्तान का पुतला फूंका. इसके बाद पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए. साथ ही पीएम मोदी ने देश के दुश्मनों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है. लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री कुटनीति बहुत अच्छे से करते हैं अब उन्हें कुटना नीति भी बहुत अच्छे से शुरू करनी चाहिए. ताकि पाकिस्तान और आतंकवाद दोनों को जड़ से खत्म किया जा सके.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2SIe59F
No comments:
Post a Comment