पुलवामा आतंकी हमले के विरोध में मसूरी के व्यापारियों ने कुछ घंटों के लिए बाजार बंद रखा. इस दौरान शहर का कुलड़ी बाजार पूरी तरह से बंद रहा. व्यापारियों ने मेडिकल स्टोर को छोड़कर सभी तरह के व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद रखा. व्यापारियों का कहना है कि आतंकी हमले के विरोध में उन्होंने बाजार बंद रखा है, लेकिन शहर के लंढौर और लाइब्रेरी बाजार बंद से दूर रहे. मसूरी शहर के व्यापारियों ने सरकार से पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की है. व्यापारियों ने खुद ही व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2SF1fZv
No comments:
Post a Comment