उत्तराखंड के पहाड़ी अंचलों में आज बसंत पंचमी के पर्व की धूम है. बसंत के आगमन के प्रतीक इस पर्व पर घरों में पकवान बनाकर जौ की पूजा की गई है. भगवान को भोग लगाने के बाद हरेले की तरह इस पर्व को भी मनाने की परम्परा है. आज के दिन पहाड़ों में छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक को जौ लगाया गया. घरों के दरवाजों पर भी मिट्टी और गोबर से जौ से श्रृंगार किया जाता है. कहा जाता है कि आज से ही प्रकृति भी श्रृंगार कर लेती है. नए कपोल खिलने के साथ ही पहाड़ में आज से होली भी भक्ति रस में शुरू हो जाती है. इस दिन घर पर बेटियों का इंतजार रहता है. बसंत पंचमी के दिन ही सरस्वती पूजा के साथ छोटे बच्चों को कलम-दवात दी जाती है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2GlqlGv
No comments:
Post a Comment