लोकसभा चुनाव से ठीक पहले त्रिवेंद्र सरकार ने एक और तुरुप का पत्ता फेंका है. सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को पांच विकास रथ रवाना किए. इन पांचों रथों के साथ गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी बोली के सांस्कृतिक दल भी हैं. इन रथों के माध्यम से सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी दी जाएगी. इनमें 2 रथ कुमाऊं, 2 रथ गढ़वाल और एक रथ देहरादून, हरिद्वार में घूम घूमकर सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करेगा. करीब एक महीने तक चलने वाले इस कार्यक्रम में विकास रथ सांस्कृतिक टोलियों के साथ प्रदेश के ढाई सौ स्थानों का दौरा करेंगे. इस दौरान सांस्कृतिक दल नुक्कड़ नाटक के जरिए स्थानीय भाषा में प्रचार प्रसार करेंगे.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2I4wsAH
No comments:
Post a Comment