VIDEO: 'नमामि गंगे' : रुद्रप्रयाग में बिना नींव डाले रेत पर बना दिए घाट - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Saturday, February 9, 2019

VIDEO: 'नमामि गंगे' : रुद्रप्रयाग में बिना नींव डाले रेत पर बना दिए घाट

'नमामि गंगे' परियोजना के अंतर्गत रुद्रप्रयाग में 16 करोड़ 39 लाख रुपयों की लागत से बनाए गए घाट बिना नींव डाले रेत पर ही बना दिए गए हैं. रुद्रप्रयाग जिले के मुख्य विकास अधिकारी एनएस रावत द्वारा की गई जांच से पूरा मामला प्रकाश में आया है. मुख्य विकास अधिकारी ने पूरे मामले में 'नमामि गंगे' के स्टेट हेड और विजिलेंस को अपने स्तर से कार्रवाई किए जाने के लिए पत्र लिखा है. आपको बता दें कि सिचांई विभाग और वैबकोब कंपनी ने रुद्रप्रयाग में मंदाकिनी स्नान घाट, मंदाकिनी घाट, रुद्रप्रयाग घाट, रुद्रप्रयाग घाट-2, अलकनंदा घाट-1, अलकनंदा घाट-2, कोटेश्वर घाट, घोलतीर घाट पर 16 करोड़ 39 लाख रुपयों की लागत से घाट बनाए हैं. इन सभी जगहों पर बनाए गए घाटों को बिना बुनियाद (नींव) डाले सीधे रेत के टीलों पर बना दिया गया है.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2E2bfDm

No comments:

Post a Comment

Pages