जहरीली शराब पीने से 19 लोगों की मौत के बाद हरकत में आई पुलिस ने शराब की बड़ी खेप पकड़ी है. हरिद्वार में रमणिपुर कोतवाली पुलिस ने 116 पेटी अवैध देशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है. शराब की ये खेप एक छोटी गाड़ी में ले जाई जा रही थी. इसी दौरान पुलिस की चेकिंग में इन्हें पथरी पावर हाउस के पास पकड़ लिया गया. बता दें कि आलाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस की टीम शराब तस्करों की धरपकड़ में लगी हुई है. पकड़े गए दोनों तस्करों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2GxQYY4
No comments:
Post a Comment