अतिक्रमण को लेकर एक बार फिर से रूड़की नगर निगम मुस्तैद नज़र आ रहा है. अब बैंकों, निजी अस्पतालों, मॉल के बाहर रखे जनरेटरों को लेकर निगम अभियान चला रहा है. आपको बता दें कि शहर में कई बड़े प्रतिष्ठानों ने जनरेटरों के माध्यम से नालियों, सड़कों के किनारे अतिक्रमण किया हुआ है. साथ ही बिना अनुमति के जनरेटर लगाए हुए हैं. जनरेटर लगाने से पहले विद्युत विभाग से अनुमति लेनी होती है और उन्हें बिल भुगतान भी करना होता है. लेकिन अधिकतर प्रतिष्ठान नियम कानूनों की धज्जियां उड़ा रहे हैं और विद्युत विभाग को भी लाखों का चूना लगा रहे हैं. नगर सहायक अधिकारी का कहना है कि जिन प्रतिष्ठानों ने सड़क और नालियों पर अतिक्रमण किया है, उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा और उसके बाद कार्रवाई की जाएगी.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2G39xTD
No comments:
Post a Comment