कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत ने अल्मोड़ा के कोसी बैराज का निरीक्षण किया. बैराज के पास ही बन रहे नए पंप हाउस में गडबड़ी की शिकायत थी. मंत्री ने इसके जांच के आदेश दिए हैं. आईआईटी रुड़की के इंजीनियर द्वारा इसकी जांच की जाएगी और स्थायी समाधान किया जाएगा. मंत्री ने कहा कि पहले चरण का काम पूरा होने के बाद दूसरे चरण के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं, ताकि अल्मोड़ा में पेयजल की किल्लत दूर हो सके. मंत्री ने कहा कि अल्मोड़ा की सारी समस्याओं के समाधान के लिए वे प्रयासरत हैं.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2FRwOsl
No comments:
Post a Comment