VIDEO: दो दशक बाद मिला रुद्रप्रयाग जिला न्यायालय को भवन, हाईकोर्ट के जज ने किया उद्घाटन - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Tuesday, January 15, 2019

VIDEO: दो दशक बाद मिला रुद्रप्रयाग जिला न्यायालय को भवन, हाईकोर्ट के जज ने किया उद्घाटन

21 सालों के लंबे इंतजार के बाद रुद्रप्रयाग जिला न्यायालय को अपना भवन मिल गया है. नैनीताल हाईकोर्ट के न्यायाधीश शरद कुमार शर्मा ने सोमवार को रुद्रप्रयाग के खुरड़ में नए जिला न्यायालय परिसर भवन का लोकार्पण किया. बीते 21 सालों तक रुद्रप्रयाग जिला न्यायालय पीडब्लूडी के कार्यालय, गोदाम और रेजीडेन्स के भवनों में चल रहा था. खुरड़ में पीडब्लूडी द्वारा निर्मित 1 हेक्टेयर भूमि में करीब 8 करोड़ 61 लाख की लागत से बने जिला न्यायालय परिसर के नए भवन में कामकाज शुरू हो गया है. न्यायालय परिसर भवन वर्ष 2005 में स्वीकृत हुआ था, जिसे बनने में करीब 14 साल लगे. हालांकि अभी भी अधिवक्ताओं के बैठक कक्ष से लेकर अन्य कई व्यवस्थाएं नहीं हो पाई हैं.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2CkYaD7

No comments:

Post a Comment

Pages