VIDEO: लोकप्रिय हुआ रामनगर का सीतावनी पर्यटन जोन, सैलानियों की संख्या बढ़ी - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Saturday, January 12, 2019

VIDEO: लोकप्रिय हुआ रामनगर का सीतावनी पर्यटन जोन, सैलानियों की संख्या बढ़ी

रामनगर कॉर्बेट नेशनल पार्क विश्व विख्यात है. यहां का सीतावनी पर्यटन जोन सैलानियों को बहुत भा रहे हैं. यहां साल दर साल सैलानियों के आंकडे नये रिकॉर्ड बना रहे हैं. रामनगर वन प्रभाग में स्थित सीतावनी पर्यटन जोन पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय होता जा रहा है. यहां के आंकडों पर अगर नजर डालें तो 2012-2013 में यहां से सरकार को करीब साढ़े तीन लाख का राजस्व मिला था. राजस्व की ये राशि आने वाले वर्षों में बढ़ती चली गई. 2017-2018 में यहां 21 हजार से अधिक सैलानी पहुंचे. इनसे सरकार को कुल 2 करोड़ 90 लाख से ऊपर धन राशि राजस्व के रूप में मिली. बाघों की दहाड़ और हाथियों की चिंघाड के लिए मशहूर कॉर्बेट की इस सरजमीं पर बढ़ती सैलानियों की संख्या सुकून देने वाली है. लेकिन बढ़ता पर्यटन कई बार वन्यजीवों के लिए मुश्किलें भी खड़ी कर देता है. इसका ध्यान पर्यटन कारोबारियों के साथ ही सैलानियों को भी रखना होगा ताकि यहां का वन्यजीव पर्यटन सुचारू रूप से चल सके.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2sloNTR

No comments:

Post a Comment

Pages