VIDEO: खटीमा में नहीं है रैन बसेरा, यात्रियों को खुले में गुजारनी पड़ रही रात - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Saturday, January 12, 2019

VIDEO: खटीमा में नहीं है रैन बसेरा, यात्रियों को खुले में गुजारनी पड़ रही रात

पहाड़ो में बारिश और बर्फबारी के बाद निचले इलाकों में भी ठंड बढ़ते जा रही है. सीमांत क्षेत्र खटीमा में भी लोग ठंड में ठिठुरने लगे हैं. ऐसे में प्रशासन द्वारा रैनबसेरे का कोई इंतजमात नहीं किए जाने से यात्रियों के साथ ही पूर्णागिरी आ जा रहे श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस पूरे क्षेत्र में कहीं पर भी रैनबसेरा नहीं होने के चलते यात्री या तो बस अड्डे में पूरी रात काट रहे हैं या फिर शहर के चौराहों पर खड़े होकर ठंड से ठिठुर रहे हैं. इस मामले में प्रशासन की लापरवाही के कारण यात्रियों में काफी आक्रोश है. दूर दराज से आ रहे यात्रियों का कहना है कि इस कड़ाके की ठंड के मद्देनजर प्रशासन को यात्रियों की सुविधा के लिए सारे इंतजाम करने चाहिए. लेकिन खटीमा क्षेत्र में कहीं पर भी ऐसी सुविधा दिखाई नहीं दे रही है. प्रशासन की लापरवाही के कारण यात्रियों को खुले में ही रात गुजारनी पड़ रही है.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2Flk64U

No comments:

Post a Comment

Pages