मसूरी शहर के धोबीघाट के निकट नेपाली बस्ती में आग लगने से पांच झोपड़ियां जलकर राख हो गई. घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग ,पुलिस ,स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. झोपड़ियों में लगी आग को बुझाते समय एक नेपाली महिला भी झुलस गई. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. लेकिन झोपड़ियों में आग लगने से पांच नेपाली परिवार बेघर हो गए हैं. आग लगने से झोपड़ियों में रखा सामान जलकर राख हो गया.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2U7jOlC
No comments:
Post a Comment