पहाड़ के विकास में चुनौतियों को लेकर अल्मोड़ा में एक सेमिनार का आयोजन किया गया. इसमें पर्यावरणविद् अनिल जोशी, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा मौजूद रहे. सेमिनार में पर्वतीय क्षेत्र में चुनौतियों को लेकर चर्चा हुई. गांवों की बेहतरी के लिए सभी संस्थानों से मिलकर काम करने की जरूरत बताई गई. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गांवों में रहने वाले लोगों के विकास के लिए यह सेमिनार महत्तपूर्ण साबित होगा. वहीं पर्यावरणविद् अनिल जोशी ने कहा कि यहां के वैज्ञानिक यह सोंच कर चलें कि गांव की बेहतरी के लिए उन्हें किन टेक्नोलॉजी का किस तरह से प्रयोग करना चाहिए.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2DpiyVi
No comments:
Post a Comment