VIDEO: महिला ने लक्सर स्टेशन पर दिया बच्ची को जन्म, अस्पताल में भर्ती - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Thursday, January 10, 2019

VIDEO: महिला ने लक्सर स्टेशन पर दिया बच्ची को जन्म, अस्पताल में भर्ती

लुधियाना से धनबाद जा रही किसान एक्सप्रेस ट्रेन की एक बोगी में उस समय घबराहट फैल गई जब इसमें सवार हेमलता नामक गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई. गनीमत इस बात की रही कि उसी समय ट्रेन लक्सर रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई. महिला के परिवार वालों ने उसे लक्सर स्टेशन पर ही उतार लिया. इस बीच महिला को ज्यादा दर्द होने की वजह से उसकी हालत बिगड़ने लगी. इसी समय रेलवे के क्रू कंट्रोलर हरिओम वर्मा मौके पर आ गए और उन्होंने अपने सहयोगियों से गर्भवती महिला को कार्यालय में ले जाने को कहा और इस बीच उन्होंने अपनी पत्नी को बुला लिया. मगर महिला ने यहीं पर एक बच्ची को जन्म दे दिया. इसके बाद क्रू कंट्रोलर ने एंबुलेंस- 108 को बुलाकर मां और नवजात को सुरक्षित लक्सर सीएचसी भेजवा दिया.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2AAJ8sU

No comments:

Post a Comment

Pages