उत्तराखंड पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित माउंटेन बाइकिंग की तारीख तय हो गई है. नैनीताल से मसूरी तक आयोजित होने वाली चौथी हिमालयन माउंटेन बाइकिंग 17 से 24 फरवरी तक चलेगी. साहसिक पर्यटन व ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित इस माउंटेन बाइकिंग में देश और विदेश के साइकिलिस्ट पहाड़ों में अपना दमखम दिखाएंगे. 824 किलोमीटर की इस रैली के रूट में इस बार बदलाव किया गया है. 17 फरवरी को रवाना होने के बाद साइकिलिस्ट मुक्तेश्वर, अल्मोड़ा होते हुए पिथौरागढ़ पहुंचेंगे. इसके बाद यहां से बागेश्वर, गोपेश्वर, गुप्तकाशी होते हुए रैली का समापन मसूरी में होगा. इस रैली में भाग लेने वाले सभी साइकिलिस्ट को अपना पंजीकरण करवाना अनिवार्य है. नैनीताल जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़ ने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देना है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2SFxQu9
No comments:
Post a Comment