ऊधमसिंह नगर के किच्छा तहसील के देवरिया गांव के पास शुक्रवार को टनकपुर डिपो की एक बस अनियंत्रित होकर सड़क के पास मौजूद एक गड्ढे में पलट गई. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाला. इस दुर्घटना में बस में सवार एक दर्जन यात्री घायल हो गए और इलाज के दौरान एक यात्री की मौत भी हो गई. फिलहाल इस बस दुर्घटना में घायल हुए सभी लोगों का इलाज किच्छा और रुद्रपुर के सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2D5zMqQ
No comments:
Post a Comment