VIDEO: ऊधमसिंह नगर के हरिपुरा व बौर जलाशयों में साइबेरियन पक्षियों ने जमाया डेरा - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Tuesday, December 4, 2018

VIDEO: ऊधमसिंह नगर के हरिपुरा व बौर जलाशयों में साइबेरियन पक्षियों ने जमाया डेरा

सात समंदर पार कर देवभूमि आने वाले साइबेरियन पक्षियों ने ऊधमसिंह नगर के हरिपुरा और बौर जलाशय में अपना डेरा डाल दिया है. सर्दियों के इस मौसम में हरिपुरा और बौर जलाशय में इन मेहमान पक्षियों की कई प्रजातियां देखी जा सकती हैं. बता दें कि हर साल सर्दियों के मौसम में हजारों मील का सफर तय कर ये साइबेरियन पक्षी नये आशियाने की तलाश में यहां का रुख करते हैं. इन दिनों गदरपुर के दोनों जलाशयों में लालसर, नीलसर, मुर्गाबी और टिकरी प्रजाति के हजारों बत्तख अठखेलियां करते हुए दिखाई दे रहे हैं. चार माह तक हरिपुरा और बौर जलाशयों में ये मेहमान पक्षी अपना डेरा जमाते हैं. बड़ी संख्या में पर्यटक भी अब यहां इन साइबेरियन पक्षियों को देखने के लिए आने लगे हैं. फिलहाल वन विभाग और सिंचाई विभाग के कर्मचारी यहां अवैध रूप से चोरी-छिपे इन मेहमान पक्षियों का शिकार करने वाले लोगों पर नजर रख रह हैं.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2rdrVka

No comments:

Post a Comment

Pages