VIDEO: उत्तराखंड हाईकोर्ट में तीन नये जजों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Tuesday, December 4, 2018

VIDEO: उत्तराखंड हाईकोर्ट में तीन नये जजों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

उत्तराखंड हाईकोर्ट को और तीन नये जज मिल गए हैं. सोमवार को जस्टिस नारायण सिंह धनिक, जस्टिस रमेश चंद्र खुल्बे, जस्टिस रविंद्र मैठाणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश रंगनाथन ने इन तीन नये जजों को शपथ दिलाई. चीफ जस्टिस कोर्ट में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान हाईकोर्ट के सभी अधिवक्ताओं के साथ नये जजों के परिवार के लोग भी शामिल हुए. बता दें कि अब तक उत्तराखंड हाईकोर्ट में जजों की संख्या 6 थी. तीन नये जजों द्वारा शपथ लेने के बाद जजों की संख्या 9 हो गई है. हालांकि अभी भी दो जजों के पद खाली हैं. शपथ ग्रहण के बाद नवनियुक्त जज जस्टिस नारायण सिंह धनिक ने कहा कि उनकी प्राथमिकता होगी कि लोगों को जल्द न्याय मिले. वहीं हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित बेलवाल ने कहा कि नये जजों की नियुक्ति का फायदा राज्य के सभी लोगों को मिलेगा.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2zDzSUr

No comments:

Post a Comment

Pages