VIDEO: बंदर के गले में घंटी बांधकर गांव वालों ने ली राहत की सांस - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Monday, December 24, 2018

VIDEO: बंदर के गले में घंटी बांधकर गांव वालों ने ली राहत की सांस

बंदरों से निजात पाने के लिए लोग तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं. वन विभाग भी बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजड़े लगाता है. लेकिन बंदर वन विभाग के साथ ही लोगों की तमाम कोशिशों के बावजूद अपना आतंक बनाए हुए हैं. ऐसे में रुद्रप्रयाग के मुन्नादेवल गांव के ग्रामीणों ने बंदरों से निजात पाने के लिए एक नया तरीका अपनाया. गांव के एक युवक ने बंदरों की टोली से एक बंदर को पकड़ उसके गले में घंटी बांध दी. उसका असर ये हुआ कि गांव में अब जैसे ही बंदरों की टोली पहुंचती है, घंटी वाले बंदर की घंटी बजने से ग्रामीण सर्तक हो जाते हैं. ग्रामीण बंदरों को गांव से खदेड़ देते हैं. कई बार इस तरह से खदेड़े जाने के बाद अब बंदरों को भी घंटी की राज का पता चल गया है. ऐसे में एक बंदर अपने घंटी वाले बंदर की घंटी को उसके गले से निकालने का पूरा प्रयास करते हुए दिखाई देता है.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2EKhcq5

No comments:

Post a Comment

Pages