हिमालय का अस्तित्व खतरे में आ गया है, जिसकी वजह से आने वाले समय में हिमालय में पड़ने वाली बर्फ गुजरे जमाने की बात हो जाएगी. दरअसल, हिमालय में मौजूद ग्लेशियर को धीरे-धीरे कैंसर की तरह खा रहा है. इसी हिमालय के इस दुशमन का पता लगाया है वाडिया भू विज्ञान संस्थान के वैज्ञानिकों ने. वाडिया भू विज्ञान संस्थान के वैज्ञानिकों ने रिपोर्ट तैयार की है जिसमें पता चला है कि हिमालय के ग्लेशियरों कैंसर की तरह खाने वाला ब्लैक कार्बन है. हिमालय में ब्लैक कार्बन की मात्रा सामान्य से ढाई गुना बढ़कर 1899 नैनोग्राम जा पहुंच गई है. यह ग्लेशियर की बर्फ को पिघलाने में आग में घी काम कर रही है. साथ ही तापमान बढ़ने से पूरे हिमालय का इकोसिस्टम प्रभावित हो रहा है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2Si0Zvg
No comments:
Post a Comment