उत्तराखंड के देहरादून में समर्थनम ट्रस्ट फॉर दि डिसेबल्ड बेंगलुरु और उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र द्वारा पहली बार महिला ब्लाइंड क्रिकेट त्रिकोणीय श्रृंखला शुरू की जा रही है. इसका मकसद क्रिकेट में प्रतिभाओं को निखारना है. देश में ब्लाइंड महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए पहली बार देहरादून में उत्तराखंड, दिल्ली और ओडिशा के बीच में ब्लाइंड क्रिकेट टूर्नामेंट खेला जा रहा है. इसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का राष्ट्रीय महिला ब्लाइंड टीम में चयन होगा. फिर उसी में से अन्तर्राष्ट्रीय टीम बनाई जाएगी. वहीं दो दिन के मैच में ओडिशा की टीम ने उत्तराखंड और दिल्ली को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2A2O75h
No comments:
Post a Comment