उत्तराखंड में कोटद्वार से सटे लैंसडाउन वन प्रभाग क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए सनेह में इको-टूरिस्ट डेस्टिनेशन रिसॉर्ट बनाया जाएगा. सनेह क्षेत्र में रिसोर्ट और जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के प्रवेश द्वार के निर्माण कार्य का शिलान्यास करने पहुंचे प्रदेश के वन मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि कोटद्वार की पहचान सिर्फ गढ़वाल की मंडी के रूप में ही नहीं बल्कि टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में भी होगी. हरक सिंह रावत ने कहा कि लैंसडाउन वन प्रभाग क्षेत्र राजाजी और कॉर्बेट नेशनल पार्क के बीच पड़ता है, जिससे क्षेत्र को पर्यटन के रूप में बेहतर विकसित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि लैंसडाउन वन प्रभाग के अन्तर्गत दुगड्डा-सेंधीखाल मार्ग पर जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क का प्रवेश द्वार भी बनाया जा रहा है. क्षेत्र में पर्यटन बढ़ने का फायदा स्थानीय लोगों को भी होगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर मिलेंगे.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2S4AedN
No comments:
Post a Comment