उत्तराखंड के कोटद्वार में पहली बार आयोजित तीन दिवसीय बर्ड महोत्सव का समापन हो गया. आखिरी दिन बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने परिवार संग बर्ड वॉचिंग और महोत्सव का आनंद लिया. लैंसडाउन वन प्रभाग क्षेत्र में 350 से भी ज्यादा तरह के पक्षियों की प्रजाति को देखते हुए वन विभाग की ओर से बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया गया था, जिसमें देश और विदेश से आए 150 से भी ज्यादा पर्यटकों ने पक्षियों का करीब से दीदार किया. तीन दिनों तक चले महोत्सव के दौरान कोटद्वार और आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में पक्षी प्रेमी पहुंचे और वन विभाग की इस पहल की सराहना की. लोगों का कहना है कि कोटद्वार में पहली बार इस तरह का महोत्सव आयोजित किया गया है. इससे लोगों को प्रकृति से जुड़ने और समझने का बेहतर मौका मिलता है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2rwcBPu
No comments:
Post a Comment