श्रीनगर गढ़वाल स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में 200 बेड का आर्मी हॉस्पिटल स्थापित करने के उद्देश्य से सेना चिकित्सा सेवा के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल मानोमोय गांगुली ने मेडिकल कॉलेज और राजकीय बेस अस्पताल का निरीक्षण किया. डीजी गांगुली के साथ मेडिकल कोर के मेजर जनरल बीएन कपूर और ब्रिगेडियर पी. मित्तल समेत 7 सैन्य अधिकारी शामिल थे. मेडिकल कॉलेज और उसके टीचिंग बेस अस्पताल के दो दिवसीय निरीक्षण के तहत पहले दिन सेना के पांच सदस्यीय तो दूसरे दिन लेफ्टिनेंट जनरल की मौजूदगी में 7 सदस्यीय सेना दल ने अस्पताल का निरीक्षण किया. सेना दल ने बेस अस्पताल भवनों के निरीक्षण के साथ उनसे जुड़ी जानकारियां भी अस्पताल प्रशासन से ली. इस दौरान 200 बेड के नये भवनों समेत ओटी, वार्ड, आवासीय भवनों, हॉस्टल्स और ओपीडी का भी निरीक्षण और आवश्यक जानकारियां लेकर टीम वापस लौट गई.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2E6tXKx
No comments:
Post a Comment