राज्यभर में राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई गई है. राज्य भर में 81 अदालतों में करीब 4 हजार मामलों पर सुनवाई की जा रही है. इसके साथ ही 11349 ऐसे मामले में भी हैं जो काफी समय से लंबित हैं. ऐसे मामलों का भी निस्तारण किया जा रहा है जो कोर्ट तक नहीं पहुंचते हैं. नैनीताल हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह के नेतृत्व में लोक अदालत लगाई है. हाईकोर्ट में लगी लोक अदालत में 200 मुकदमों का निपटारा किया जा रहा है. इस दौरान घरेलू विवाद, जमीनी विवाद मकान दुकान का वाद के अलावा वाहन विवाद, विवाह वाद एनआई एक्ट पर भी भी सुनवाई की गई.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2Qk1XdF
No comments:
Post a Comment