VIDEO: डुप्लीकेट चाभी लगाकर व्यापारी की स्कूटी ले उड़े शातिर बदमाश - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Sunday, November 18, 2018

VIDEO: डुप्लीकेट चाभी लगाकर व्यापारी की स्कूटी ले उड़े शातिर बदमाश

पश्चिमी यूपी के मेरठ जिला चोरी के वाहनों का अड्डा बन चुका है, जहां दिल्ली-एनसीआर से चुराकर लाई गईं वाहनों की पहचान छिपाने के लिए काटे जाते हैं. शनिवार को एक शातिर वाहन लुटेरे ने मेरठ के कबाड़ी बाजार में सरेआम स्कूटी पर हाथ साफ किया. स्कूटी चोर की पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हुआ, जिसमें वाहन चोर बदमाश अचानक आकर स्कूटी पर बैठता है और कुछ ही देर में डुप्लीकेट चाभी से स्कूटी स्टार्ट कर रफूचक्कर हो जाता है. स्कूटी कबाड़ी बाजार के एक प्रतिष्ठित व्यापारी का बताया जाता है. व्यापारी की शिकायत पर पुलिस अभी भी सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. फिलहाल, वाहन चोर अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है.

from Latest News उत्तर प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2qSuUOU

No comments:

Post a Comment

Pages