VIDEO: अल्ट्रासाउंड सेंटर में चल रहा था भ्रूण जांच का अवैध कारोबार - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Sunday, November 18, 2018

VIDEO: अल्ट्रासाउंड सेंटर में चल रहा था भ्रूण जांच का अवैध कारोबार

उत्तर प्रदेश में खराब लिंगानुपात के बावजूद मेरठ जिले में गर्भ में पल रही बेटियों के लिए कत्लेआम नहीं रूक रहा है. शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारकर एक घर में चल रहे अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर का पर्दाफाश किया. मामले में पुलिस ने एक बसपा नेता समेत 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया है. पुलिसने चार को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन बसपा नेता की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. थाना परतापुर क्षेत्र के मुहदीनपुर इलाके में चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर में मेरठ और आसपास के जिलों के लोग लिंग जांच करवाने पहुंचते थे. एक दलाल की मदद से पुलिस ने काले कारोबार का भंडाफोड़ किया, जहां पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन ऑन डिमांड मंगाई जाती थीं और फिर काम के बाद अपने ठिकाने पर पहुंचा दी जाती थीं.

from Latest News उत्तर प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2FCB6Ey

No comments:

Post a Comment

Pages