VIDEO: टिहरी झील में ट्रक सहित डूबे तीन लोगों की खोज में जुटी नेवी टीम - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Monday, November 12, 2018

VIDEO: टिहरी झील में ट्रक सहित डूबे तीन लोगों की खोज में जुटी नेवी टीम

गत 3 नवम्बर को पीपलडाली पुल के पास टिहरी झील में गिरे ट्रक और तीन लोगों की तलाश के लिए इंडियन नेवी की टीम को बुलाया गया है. आपको बता दें कि टिहरी से प्रतापनगर के खोला गांव जा रहा ट्रक टिहरी झील में गिर गया था. ट्रक के साथ 3 लोग झील में समा गए थे. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस बल और आपदा राहत टीम मौके पर पहुंची और झील में डूबे तीनों को ढूंढने में जुट गई, लेकिन घंटों की मेहनत के बाद भी टीम को सफलता नहीं मिली. जिला प्रशासन ने केंद्र सरकार से इंडियन नेवी की टीम भेजने की मांग की थी. इस पर सरकार ने दिल्ली से टीम को टिहरी भेजा. इंडियन नेवी टीम टिहरी झील में डूबे तीनों लोगों को ढूंढने में जुटी है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2z3jfkO

No comments:

Post a Comment

Pages