राम मंदिर और जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग को लेकर रविवार को श्री पंच जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद महाराज ने रुड़की (हरिद्वार) के लक्ष्मीनारायण मंदिर पर एक दिवसीय उपवास रखा. इसमें कई हिन्दू संगठनों ने भी यतींद्रानंद का समर्थन किया है. वहीं अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता हठयोगी महाराज भी रुड़की पहुंचे और अयोध्या में राम मंदिर बनाने की मांग का समर्थन किया. यतींद्रानंद ने कहा कि न्यायालय के कारण राम मंदिर बनाने में देरी हो रही है, साथ ही उन्होंने जजों पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि जनता की चुनी हुई सरकार बेकार है, क्योंकि सरकार को सुप्रीम कोर्ट चला रहा है. वहीं हठयोगी महाराज का कहना था कि जनता और साधुओं की भावना के अनुरूप अयोध्या में राम मंदिर बनेगा. यदि सरकार इसमें लेटलतीफी करती है तो उन्हें सबक सिखाने का काम किया जाएगा.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2QAAala
No comments:
Post a Comment