उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी होने के साथ ही चम्पावत जिले में भी रात भर बारिश हुई, जिसके बाद से पूरे शहर में ठंड ने दस्तक दे दी है. वहीं रात भर रुक-रुक कर हुई लगातार बारिश के बाद अगले दिन रविवार की सुबह कोहरे की सफेद धुंध छाई रही. सर्दी के मौसम की इस पहली बारिश से जहां किसानों के चेहरे खिल गए हैं, वहीं लोग इस बढ़ती ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं. उनका कहना है कि अचानक बढ़ी ठंड से वे काम नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए उन्हें अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2qA5cP3
No comments:
Post a Comment