VIDEO: यूकेडी ने पेश किया विजन, बीजेपी व कांग्रेस पर लगाया छलने का आरोप - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Saturday, November 17, 2018

VIDEO: यूकेडी ने पेश किया विजन, बीजेपी व कांग्रेस पर लगाया छलने का आरोप

उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने देहरादून के लिए अपना विजन पेश किया है. यूकेडी के देहरादून के मेयर पद के प्रत्याशी विजय बौड़ाई ने कहा कि यूकेडी के पास दून के विकास का एक पूरा विजन है. उन्होंने कहा कि अगर जनता का सहयोग मिला तो हम देहरादून की तस्वीर बदल देंगे. देहरादून शहर में मूलभूत सुविधाओं का अकाल सा पड़ गया है. यूकेडी चुनाव जीतने के बाद दून के निगम को पूरी तरह से भ्रष्टाचार मुक्त करने का काम करेगी. विजय बौड़ाई ​ ने इस मौके पर कहा कि कांग्रेस और भाजपा ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप की राजनीति कर पूरा निकाय चुनाव निपटा दिया है. कांग्रेस और भाजपा के चुनाव प्रचार में नगर निगमों और निकायों के मुद्दे गायब हैं. हर बार की तरह ये दोनों दल इस बार भी दून की जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2OM314k

No comments:

Post a Comment

Pages