निकाय चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में भाजपा ने रामनगर सीट पर अपने स्टार प्रचारकों को झोंक दिया है. यहां भाजपा प्रत्याशी रुचि गिरी शर्मा के प्रचार में हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक पहुंचे. उन्होंने एक नुक्कड़ सभा द्वारा जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की. सर्राफा चौक पर हुई इस जनसभा में उन्होंने कहा कि गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक भाजपा सभी सीटों पर परचम फहराने जा रही है. उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में एक आंधी जैसी चल रही है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के इस आंधी के समक्ष विपक्ष कहीं खड़ा नहीं हो पा रहा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी की जीत हर जगह पक्की है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2DmSryO
No comments:
Post a Comment