VIDEO: दस नवंबर से आयोजित होनेवाले राज्य ओलंपिक की तैयारियां जोरों पर - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Saturday, November 3, 2018

VIDEO: दस नवंबर से आयोजित होनेवाले राज्य ओलंपिक की तैयारियां जोरों पर

ऊधमसिंह के रूद्रपुर में 10 नवंबर से चार दिवसीय चतुर्थ उत्तराखंड राज्य ओलंपिक खेल का आयोजन होने जा रहा है. इसके लिए रूद्रपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं. उत्तराखंड राज्य ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल और महासचिव डीके सिंह ने शुक्रवार को रूद्रपुर स्टेडियम पहुंच कर खेल विभाग के अधिकारियों के साथ सभी प्रकार की तैयारियों का जायजा लिया. बता दें कि उत्तराखंड राज्य ओलंपिक खेल में राज्य के 13 जनपदों के लगभग पांच हजार खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे. रूद्रपुर में 10 नवंबर से लेकर 13 नवंबर तक आयोजित होने वाले उत्तराखंड राज्य ओलंपिक खेल में इस बार खेलों की संख्या भी ओलंपिक संघ द्वारा 17 से बढ़ाकर 24 कर दी गई है.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2CWiD2Z

No comments:

Post a Comment

Pages