VIDEO: नज़ूल भूमि पर काबिज़ लोगों का ऐलान- मालिकाना हक नहीं तो वोट नहीं - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Saturday, November 3, 2018

VIDEO: नज़ूल भूमि पर काबिज़ लोगों का ऐलान- मालिकाना हक नहीं तो वोट नहीं

रुद्रपुर नगर निगम क्षेत्र की नज़ूल भूमि पर रहने वाले सैकड़ों लोगों ने ज़मीन का मालिकाना हक न मिलने से नाराज़ होकर इस बार निकाय चुनाव के बहिष्कार का ऐलान कर दिया है. रुद्रपुर के रंपुरा, रवींद्र नगर, सुभाष कॉलोनी, दरिया नगर, खेड़ा और इंदिरा कॉलोनी में लोगों ने घरों और दुकानों पर ‘मालिकाना हक नहीं तो वोट नहीं’ की बैनर-पोस्टर लगा दिए हैं. रंपुरा वॉर्ड की कई गलियों में बैनरों में लिखा है, ‘कोई भी नेता वोट मांग कर शर्मिदा न करे’. दरअसल रुद्रपुर नगर निगम क्षेत्र के 10 वार्डों में लगभग 30 हज़ार परिवार नज़ूल भूमि पर बसे हुए हैं और लंबे समय से सरकार से इस ज़मीन के मालिकाना हक़ की मांग कर रहे हैं. इन लोगों का कहना है कि नेता वोट लेकर इन्हें ठग रहे हैं इसलिए इस निकाय चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2P2o4Vo

No comments:

Post a Comment

Pages