VIDEO: उत्तराखंड के इस जिले में होते हैं सबसे अधिक सड़क हादसे - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Friday, November 9, 2018

VIDEO: उत्तराखंड के इस जिले में होते हैं सबसे अधिक सड़क हादसे

उत्तराखंड में सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं ऊधमसिंहनगर में होती है. इसके अलावा पूरे प्रदेश में सड़क दुर्घटना में मरने वालों की सबसे ज्यादा तादाद भी इसी जिले से है. ऊधमसिंहनगर में बीते साढ़े पांच साल में हुई कुल 1980 सड़क दुर्घटनाओं में कुल 1323 लोग काल के गाल में समा चुके हैं, जबकि 1390 लोग घायल हो चुके है. जिले में सड़क हादसों की अहम वजह वाहन की तेज रफ्तार है. इसके अलावा ओवर लोडिंग, खस्ताहाल सड़क मार्ग, रश ड्राइविंग, धड़ल्ले से चल रहे डग्गामार वाहन और उप खनिज लदे अनियंत्रित ओवरलोड वाहन भी जिले में सड़क हादसों को दावत देते नजर आते हैं. जिले में लगातार बढ़ रही दुर्घटनाओं के खिलाफ लोगों और वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए पुलिस-प्रशासन और जिले के एआटीओ विभाग ने एक विशेष जागरूकता अभियान चलाने की बात कही है.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2DtdbWo

No comments:

Post a Comment

Pages