VIDEO: 18 साल का हुआ उत्तराखंड, जाने कैसा रहा विकास का सफर - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Friday, November 9, 2018

VIDEO: 18 साल का हुआ उत्तराखंड, जाने कैसा रहा विकास का सफर

उत्तराखंड राज्य के गठन को 18 साल पूरे होने जा रहे हैं. 9 नवंबर को उत्तराखंड राज्य पूरे 18 साल का हो जाएगा. स्थापना के 18 बाद भी प्रदेश विकास के लिए सरकारे काम कर रही है, लेकिन विकास सिर्फ आंकड़ों में ही नजर आ रहा है. आकंड़ों में ही प्रदेश का विकास हो रहा हैं. स्थापना के बाद प्रदेश की सड़कों की हालत में सुधार हुआ है वहीं 98 फीसदी परिवारों तक बिजली पहुंची है. सूबे में निवेश का प्रतिशत भी बढ़ा है. साल 2000 में राज्य की प्रति व्यक्ति आय 15 हजार रुपये प्रतिमाह थी वह साल 2018 में करीब 1 लाख 60 हजार रुपये हो चुकी है. प्रदेश में साल 2000 में उद्योगों की संख्या 14 हजार थी, उनकी संख्या अब 41 हजार हो चुकी है. उत्तराखंड में साल 2000 में करीब 25 हजार किलोमीटर सड़कें थीं, जो बढ़कर 43 हजार किलोमीटर हो चुकी है. विकास के लिए सूबे के विधायकों को पौने चार करोड़ रुपये का फंड आवंटित किया जाता है, जो दिल्ली के बाद विधायकों को विकास के लिए ज्यादा फंड आवंटित करने वाला दूसरा राज्य उत्तराखंड है.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2Qul3dg

No comments:

Post a Comment

Pages