राजधानी देहरादून में दिनदहाड़े सराफा व्यापारी से लूट की घटना ने मित्र पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए. घटना शहर कोतवाली के घंटा घर पर मौजूद पुलिस पिकेट से महज 50 मीटर की दूरी की है. इससे पुलिस की सतर्कता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. बताया जा रहा है कि सराफा व्यापारी मित्युष मेरठ का रहने वाला है. वह दून के सराफा व्यापारियों को सैम्पल दिखा ऑर्डर लेने आया था. लेकिन इसी दौरान उसके साथ लूट की घटना घट गई. लूट की घटना के बाद से दून के सराफा व्यापारियों में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है. हालांकि लूट की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है. पुलिस को सीसीटीवी में कुछ संदिग्ध मिले हैं, जिनकी तलाश की जा रही है. व्यापारी के मुताबिक लूट करने वालों की संख्या 7 थी. जानकारी के अनुसार लुटेरों ने खुद को पुलिस वाला बता कर ज्वेलरी से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए. वहीं पुलिस लूट के मामले को ठगी बता रही है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2PrktQN
No comments:
Post a Comment