VIDEO: निकाय चुनाव की तैयारी के मद्देनजर पुलिस प्रशासन की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Thursday, November 15, 2018

VIDEO: निकाय चुनाव की तैयारी के मद्देनजर पुलिस प्रशासन की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो गया है. 18 नवंबर को मतदान होना है. इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने तमाम तैयारियां पूरी कर ली है. वहीं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने के लिए मंगलवार को पुलिस मुख्यालय से सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की गई. इसमें चुनावी तैयारियों की समीक्षा के दौरान मतदान केंद्रों की सुरक्षा को लेकर चर्चा की गई. आपको बता दें कि निकाय चुनाव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. इसके लिए तकरीबन 16 हजार फोर्स तैनात किए जाएंगे. इसमें 10 हजार पुलिस कर्मी, 4 हजार होमगार्ड, 2 हजार पीबीडी फोर्स और 20 कंपनी पीएसी तैनात रहेगी. इसके साथ ही चुनाव प्रभावित करनेवाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2DkRsiu

No comments:

Post a Comment

Pages