कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशी सहित सभी निर्दलीय प्रत्याशी घर-घर जाकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं. अल्मोड़ा में भाजपा को डबल इंजन की सरकार से पहली बार नगरपालिका में अध्यक्ष बनने की उम्मीद जगी है. दूसरी तरफ कांग्रेस जीत की हैट्रिक लगाना चाहती है. बता दें कि यहां के 24 हजार 256 मतदाता 10 अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे. यहां कांग्रेस और बीजेपी के बागी ही उनके लिए मुसीबत बन गए हैं. कांग्रेस के पूर्व विधायक मनोज तिवारी का कहना है कि चुनाव का माहौल उनके पक्ष में हैं. वहीं भाजपा के जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल का कहना है कि अल्मोड़ा में नया इतिहास रचा जाएगा क्योंकि लोग प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं को सराह रहे हैं.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2qnj5jb
No comments:
Post a Comment